Type Here to Get Search Results !

No title

sabkhojo.in
कैल्शियम एक फायदे अनेक

कैल्शियम एक फायदे अनेक?पढ़िए पूरी जानकारी

► कैल्शियम के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह शरीर में 'सीरम कैल्शियम' को नियंत्रित करता है| जब कैल्शियम का सेवन कम किया जाता है, तब शरीर रक्त, मांसपेशियों और अंतरकोशिकीय द्रवों में इसकी निश्चित मात्रा को बनाए रखने के लिए हड्डियों में संग्रहित कैल्शियम का उपयोग करता है, जिससे हड्डियाँ काफी कमजोर हो जाती है| हालांकि शरीर में उपस्थित कुल कैल्शियम में से 1 प्रतिशत से कम की ही इन आवश्यक मेटाबालिक क्रियाओं के लिए आवश्यक होती है|

 


क्यों आवश्यक है हमारे लिए कैल्शियम

► मांसपेशियों को गति करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है|

► तंत्रिकाओं को भी मस्तिष्क और शरीर के विभिन्न भागों के बीच सन्देश पहुँचाने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है|

► यह शरीर में रक्त संचरण के लिए भी आवश्यक है|

► हड्डियों की मजबूती के लिए भी कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है|

► कोशिकाओं के बीच संकेतों के आदान-प्रदान में ही कैल्शियम की अत्यधिक जरुरत पड़ती है|

शरीर के लिए कितनी मात्रा है उपयोगी

► किसी व्यक्ति की कितने कैल्शियम की आवश्यकता होती है, यह उसकी उम्र और लिंग पर निर्भर करता है| लोगो की उम्र के साथ-साथ कैल्शियम की आवश्यकता भी बदलती रहती है|

► 6 महीने का नवजात 200 मिलीग्राम
► 7-12 मांह 260 मिलीग्राम
► 1-3 वर्ष 700 मिलीग्रा
► 4-8 वर्ष 1,000 मिलीग्राम
► 9-18 वर्ष 1,300 मिलीग्राम
► 19-50 वर्ष 1,000 मिलीग्राम
► 51-70(महिला) 1,200 मिलीग्राम
► 51-70(पुरुष) 1000मिलीग्राम

कैल्शियम वाले भोज्य पदार्थ

► दूध कैल्शियम से भरपूर होते है|

► इसके अतिरिक्त ब्रोकली, पत्तागोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, केले, ब्रेड, बादाम और कई अनाज भी कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत हैं|

► 100 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियों में 100 से लेकर 190 मिलीग्राम कैल्शियम होता है|

► बादाम भी एक अच्छा स्त्रोत है इसमें 100 ग्राम बादाम में करीब 266मिलीग्राम कैल्शियम होता है|

Top Post Ad

Bottom Post Ad



📌 जरूरी सूचना! 📌

Sabkhojo Notice Board

✅हमारी वेबसाइट sabkhojo.in किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या सरकारी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।

✅ यह वेबसाइट एक निजी सूचना पोर्टल है, जिसे सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं शिक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

✅ हम पूरी कोशिश करते हैं कि प्रत्येक लेख में आपको सही एवं अद्यतन जानकारी मिले, लेकिन मानवीय त्रुटि की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक लेख में संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध कराया जाता है।

✅ हमारा सुझाव है कि किसी भी आवेदन, योजना या भर्ती से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें। यदि आपको किसी लेख में कोई त्रुटि दिखाई दे तो कृपया हमें WhatsApp: +91 7999360815 पर सूचित करें।

✅ हम किसी भी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करते और न ही किसी अभ्यर्थी से कभी पैसे की मांग करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

sabkhojo.in पर आपको Government Jobs, Private Jobs, Results, Admit Card, College Admission, Answer Key, Scholarship, Yojana आदि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Latest Updates
0
होम मोबाइल ऐप
🔥 GK PDF ₹19 में!
चैनल फॉलो GK PDF