Type Here to Get Search Results !

छ.ग. महतारी वंदन योजना की महत्वपूर्ण प्रश्न जिसे आपको जानना जरुरी है। पेंशन वालों को कितना मिलेगा देखें।

sabkhojo.in
CG Mahtari Vandana Yojana Questions 2024 cg-mahtari-vandan-yojana-important-questions

छ.ग. महतारी वंदन योजना cg mahtari vandana yojana online 2024 आज हम आपको बताने वाले है छ.ग. महतारी वंदन योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो एक कन्फ्यूशन का विषय है 20 फरवरी तक योजना का फॉर्म भरा जायेगा।आवेदन प्रारंभ हो चुकी है। छ.ग. महतारी वंदन योजना की कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न, जिसे आपको जानना अति आवश्यक है


⬜ ऑनलाइन हेतु आवश्यक दस्तावेज

➤महिला का पासपोर्ट साइज कलर फोटो तथा मोबाइल नंबर

➤महिला का आधार कार्ड और राशन कार्ड तथा महिला का बैंक खाता (आधार लिंक)।

➤महिला का स्वघोषित शपथ पत्र ।


⬜महतारी वंदन योजना के तहत आने वाले प्रश्न

1. महतारी वंदन योजना के लिए कौन कौन सा दस्तावेज अनिवार्य है?

उत्तर- विवाहित महिला का आधार कार्ड, बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र (अगर नहीं है तो राशन कार्ड या आधार कार्ड से चल जायेगा ), आवेदिका का फोटो।


2. क्या विवाहित महिला का निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है?

उत्तर- नहीं अगर किसी महिला का निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो उसके जगह में राशन कार्ड या आधार कार्ड जिसमें पता लिखा हो दे सकता है।


3. जिस महिला का राशन कार्ड नहीं है या राशन कार्ड में नाम नहीं है उसका कैसे करना है?

उत्तर- राशन कार्ड जरुरी नहीं है, अगर महिला का आधार कार्ड है जिसमें पता और उसके पति का नाम स्पष्ट लिखा हो वह मान्य होगा ।


4. विधवा महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है तो क्या करना होगा?

उत्तर- अगर विधवा महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है ऐसे में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र का प्रारूप आया है उसे जमा कर सकते है।


5. ऐसी महिला जिसकी शादी हुई है लेकिन उसका पति छोड़ दिया है बिना तलाक दिए ऐसे मे क्या करना है?

उत्तर- ऐसे मे महिला द्वारा फॉर्म भरा जायेगा क्योकि वह विवाहित है अगर तलाक हो भी जाता तब भी वह महिला पात्र ही होगी इसलिए दोनों ही स्थिति मे फॉर्म भरवाना है।।


6. क्या ऐसी महिला पात्र है जिसकी दो मंजिला मकान है?

उत्तर- अगर उसके घर के सदस्य आयकरदाता नहीं है तो महिला पात्र है उसका फॉर्म भरना है।।


7. क्या ऐसी विवाहित महिला पात्र है जिसके पुत्र का बाहर सरकारी नौकरी मे है?

उत्तर- विवाहित महिला का परिवार से तात्पर्य है उसका पति और अवयस्क पुत्र या पुत्री से है अगर महिला का पुत्र/पुत्री 18 वर्ष से अधिक है और नौकरी मे है तो वो महिला पात्र है उसका फॉर्म भरना है।।


8. क्या मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता भी इस योजना से लाभ ले सकता है?

उत्तर- पात्र है, ऐसे विवाहित महिला जिसे केवल मानदेय मिलता है वो भी इस योजना के लिए पात्र है। (मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, स्विपर आदि )।


9. क्या इस योजना से एक ही घर मे सास और बहु दोनों को लाभ मिल सकता है?

उत्तर- हाँ दोनों को लाभ मिलेगा, (विवाहित महिला का परिवार से तात्पर्य है उसका पति और अवयस्क पुत्र या पुत्री से है अगर पुत्र का शादी हो गया है इसका मतलब की उसका अलग अपना परिवार है )।


10. क्या पेंशन मिलने वाली महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा

उत्तर- पेंशन हितग्राही भी इस योजना के लिए पात्र है लेकिन जितनी राशि पेंशन से मिलती है उस राशि को 1000 से घटाने के बाद जो राशि बचेगी उतना ही राशि उस महिला को मिलेगा ।।



⬜ महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन लिंक
हितग्राही पंजीयन फॉर्म
स्वघोषणा शपथ पत्र
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑफिसियल वेबसाइट लिंक
प्रमाण पत्र डाउनलोड

download

⬜ ऑनलाइन आवेदन स्वयं कैसे करें?

👉 महतारी वंदन योजना के लिए स्वयं ऑनलाइन करें जैसा कि निचे बताया गया है ⤵️

➤ सबसे पहले ऊपर दिए गये हितग्राही पंजीयन फॉर्म को डाउनलोड कर अपनी समस्त जानकारी भर लेवे। उसके साथ अपनी समस्त दस्तावेज संलग्न भी करें।

➤ साथ ही ऊपर दिए गये स्वघोषणा शपथ पत्र को भी डाउनलोड कर जानकारी भरें।

➤ उसके बाद दिए गये ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, क्लिक करते ही निचे दर्शाये अनुसार पेज ओपन होगा।

➤ फिर टिक बॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़ें, फिर आपके सामने मोबाइल नंबर का ऑप्शन आएगा उसमें आवेदिका का मोबाइल नंबर डाले और मोबाइल OTP डालकर सबमिट करें

➤अब दर्शाये अनुसार अपनी समस्त जानकरी को भरें तथा डाक्यूमेंट अपलोड करें।

➤यदि आपको फॉर्म या आवेदन भरने में समझ न आये तो अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क करें।


⬜ और कहा करा सकते है आवेदन?

👉 निम्नलिखित स्थानों पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करा सकते है ⤵️

➤ अपने ग्राम पंचायत में।

➤ अपने वार्ड कार्यालय में।

➤ अपने आंगनबाड़ी केंद्र में।

➤ जिले द्वारा आयोजित विशेष कैंप में।

➤ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र/ऑनलाइन सेंटर में। "प्री प्रिंटेड पावती" जरूर लें


⬜ महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण दिनांक
✔ ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन दिनांक 05 फरवरी 2024
✔आवेदन करने की अंतिम दिनांक 20 फरवरी 2024
✔सूची जारी करने की अंतिम दिनांक 21 फरवरी 2024
✔सूची पर आपत्ति करने का दिनांक 21 से 25 फरवरी 2024
✔अंतिम सूची जारी का दिनांक 01 मार्च 2024
✔स्वीकृत पत्र जारी करने का दिनांक 05 मार्च 2024
✔राशि अंतरण का दिनांक 08 मार्च 2024

⬜ महतारी वंदन योजना पात्रता

✔विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।

✔आवेदन के कलैंडर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।

✔विधवा, तलाक़शुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगे।


⬜ महतारी वंदन योजना अपात्रता

✔जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो, वह अपात्र में शामिल होंगे।

✔जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या संविदा नौकरी में हो वह भी इसके लिए अपात्र होंगे।

✔जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व संसद/विधायक हो।



महतारी वंदन योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो जरूर कर लेवें

cg-whatsapp-chanel-follow



Top Post Ad

Bottom Post Ad



📌 जरूरी सूचना! 📌

Sabkhojo Notice Board

✅हमारी वेबसाइट sabkhojo.in किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या सरकारी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।

✅ यह वेबसाइट एक निजी सूचना पोर्टल है, जिसे सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं शिक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

✅ हम पूरी कोशिश करते हैं कि प्रत्येक लेख में आपको सही एवं अद्यतन जानकारी मिले, लेकिन मानवीय त्रुटि की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक लेख में संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध कराया जाता है।

✅ हमारा सुझाव है कि किसी भी आवेदन, योजना या भर्ती से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें। यदि आपको किसी लेख में कोई त्रुटि दिखाई दे तो कृपया हमें WhatsApp: +91 7999360815 पर सूचित करें।

✅ हम किसी भी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करते और न ही किसी अभ्यर्थी से कभी पैसे की मांग करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

sabkhojo.in पर आपको Government Jobs, Private Jobs, Results, Admit Card, College Admission, Answer Key, Scholarship, Yojana आदि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Latest Updates
0
होम मोबाइल ऐप
🔥 GK PDF ₹19 में!
चैनल फॉलो GK PDF