Type Here to Get Search Results !

पीएम किसान योजना 17वीं किस्त जारी। ऑनलाइन चेक करें पैसा आया है या नहीं। किस्त नहीं आया तो क्या करे? PM Kisan Yojana 17th Kist

sabkhojo.in
Pm Kisan Yojana 17th Installment Check Online 2024 pm-kisan-yojana-17th-kist-check-online

प्रधानमंत्री किसान योजना 17वीं क़िस्त जारी ──➤⏳Pm Kisan Yojana 17th Installment 2024 पीएम किसान योजना की 17वीं क़िस्त 2000/- रुपये दिनांक 18 जून 2024 को किसान के बैंक खाते में भेज दी गई है, कई लोगो को किसान सम्मान निधि योजना का मैसेज भी आया होगा किसी को नहीं आया. ऐसे में 17वीं क़िस्त की राशि को कैसे चेक करें? किसी किसान का क़िस्त क्यों नहीं आया? कैसे देखें? ऐसे प्रश्नो का उत्तर तथा ऑनलाइन चेक करने का लिंक निचे दिया जा रहा है


⚠️ध्यान दें! पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी (E-kyc) करना अनिवार्य है

🧑‍🌾 महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)
■➤पीएम किसान 17वीं किस्त जारी दिनांक 18 जून 2024

🧑‍🌾 महत्वपूर्ण चेक लिंक?

➲ पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित ऑनलाइन चेक लिंक दिया गया है-


🧑‍🌾प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत राशि प्राप्त नहीं होने के कारण?

➲सबसे मुख्य कारण किसान का ई-केवाईसी (E-Kyc) नहीं होना।

➲बैंक में डी.बी.टी. (DBT Enable) चालू नहीं होना।

➲पंजीयन पूर्ण नहीं होना।

➲किसी कारण से पोर्टल पर अपात्र घोषित होना।

➲जमीन विवरण पोर्टल पर सत्यापित नहीं होना।

➲उपरोक्त में से कोई भी कारण हो सकता है, सबसे पहले आप चेक करें कि आपका पेमेंट बैंक में आया है या नहीं। न आया हो तो फिर चेक करें ई-केवाईसी या बैंक DBT फिर कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करे।



🧑‍🌾प्रधानमंत्री किसान योजना 17वीं क़िस्त जारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना कब प्रारंभ हुई थी? वर्ष 2019
मिलने वाली राशी प्रतिवर्ष 6,000/- रु.
किस्त जो मिलने वाली है? 17वीं किस्त
17वीं किस्त जारी दिनांक 18 जून 2024 सुबह 11 बजे
17वीं किस्त की राशी 2,000/- रू.
कौन है इसके लिए पात्र ? सम्पूर्ण भारतीय पात्र किसान
कैसे देखें पैसा आया है? अपना बैंक खता चेक करें [ऑनलाइन चेक लिंक से]


🧑‍🌾प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

हमारे देश के कई जिलों के किसान भाइयों को किसान सम्मन निधि योजना के बारे में पता ही नहीं होता है, जिससे वे इस योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते है. चलिए इस योजना के बारे में जानने की कोशिश करते है

■पीएम किसान योजना के अनुसार, भारत के किसानों को 6000 रु. की सहायता प्रतिवर्ष मिलती है| 6000 रु. तीन किस्तों में दिए जाते है एक क़िस्त में 2000 रु. दिए जाते है|

■हर साल पहली क़िस्त दिसंबर से मार्च के बीच, दूसरी क़िस्त अप्रैल से जुलाई तक तथा तीसरी क़िस्त अगस्त से नवम्बर के बीच अकाउंट में जमा की जाती है|

■इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकृत होना जरुरी होता है| इसके बारे में डिटेल जानकारी की कैसे पंजीयन कराना है अपने कृषि विभाग या नजदीकी लोक सेवा केंद्र से प्राप्त करें|



🧑‍🌾PM Kisan के लिए नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नया आवेदन करने के लिए किसान को ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके लिए आपके पास किसान होने का योग्यता प्रमाण पत्र होने चाहिए जैसे- खेत का पर्चा और उसका खसरा नंबर | किसी भी ऑनलाइन सेंटर या किसान कृषि ऑफिस से फॉर्म ऑनलाइन करा कर आपको आवेदन करना होगा. ऑनलाइन के लिए निम्न दस्तावेज किसान के पास होने चाहिए


■ इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास दो महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट खसरा और खतौनी होनी चाहिए| यानी राजस्व रिकार्ड, इससे यह पता चलता है कि आप किसान है|

बैंक खाता नंबर अर्थात् बैंक पास बुक जिसमें आपका पैसा डाला जायेगा|

■ आवेदक का मोबाइल नंबर

■ आवेदक का आधार कार्ड


🧑‍🌾 प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना E-Kyc चेक करें
E-Kyc चेक करें

🧑‍🌾Pm किसान E-Kyc कैसे करें?

👉सबसे पहले ऊपर दिए गए E-Kyc चेक करें लिंक पर क्लिक करें।

👉उसके बाद आप अपना आधार कार्ड का नंबर डाले. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालें फिर Search बटन पर क्लिक करें।

👉यदि आपका E-Kyc हो गया है तो आपके सामने लिखकर आएगा कि आपका E-Kyc हो गया है।

👉आपका E-Kyc नहीं होने पर आप वहीँ अपना E-Kyc तुरंत कर सकते है (आधार में मोबाइल नंबर लिंक होने पर)

👉आप ई-केवाईसी स्वयं से नहीं कर पा रहें है तो आप अपने नजदीकी "ऑनलाइन सेंटर" से भी करा सकते है।


🧑‍🌾 अन्य महत्वपूर्ण सूचना (लिंक)👇

🧑‍🌾👇आवेदक द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न?👇

उत्तर- अब सम्मान निधि का पैसा सीधे आधार लिंक बैंक खाता (DBT) में आता है। यदि आपके आधार में जो भी खाता लिंक होगा पैसा उसी खाते में जायेगा।

उत्तर- आपके खाते में पैसा नहीं आने का सबसे बड़ा कारण पीएम किसान योजना में आपका ई-केवाईसी (E-Kyc) नहीं होना है। आज चेक करें और अपना E-Kyc पूर्ण करें।

उत्तर- पीएम किसान योजना में आप कभी भी नया रजिस्ट्रेशन करा सकते है, इसके लिए आप अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर या अपने कृषि विभाग से संपर्क कर सकते है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad



📌 जरूरी सूचना! 📌

Sabkhojo Notice Board

✅हमारी वेबसाइट sabkhojo.in किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या सरकारी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।

✅ यह वेबसाइट एक निजी सूचना पोर्टल है, जिसे सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं शिक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

✅ हम पूरी कोशिश करते हैं कि प्रत्येक लेख में आपको सही एवं अद्यतन जानकारी मिले, लेकिन मानवीय त्रुटि की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक लेख में संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध कराया जाता है।

✅ हमारा सुझाव है कि किसी भी आवेदन, योजना या भर्ती से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें। यदि आपको किसी लेख में कोई त्रुटि दिखाई दे तो कृपया हमें WhatsApp: +91 7999360815 पर सूचित करें।

✅ हम किसी भी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करते और न ही किसी अभ्यर्थी से कभी पैसे की मांग करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

sabkhojo.in पर आपको Government Jobs, Private Jobs, Results, Admit Card, College Admission, Answer Key, Scholarship, Yojana आदि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Latest Updates
0
होम मोबाइल ऐप
🔥 GK PDF ₹19 में!
चैनल फॉलो GK PDF