Type Here to Get Search Results !

कवर्धा लोहारीडीह हत्याकांड में कलेक्टर और SP अभिषेक पल्ल्व को हटाया गया। Kawardha Loharidih Latest News

sabkhojo.in
Kawardha Loharidih Latest News Kawardha-Latest-News-Loharidih

कवर्धा लोहारीडीह बड़ी कार्यवाही:- कवर्धा लोहारीडीह मामला बड़ी कार्रवाई कलेक्टर और आईपीएस डॉ. अभिषेक पल्लव को सरकार ने हटा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मौत की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से मारपीट की, जिसके चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया गया है।
kawardha-transfer
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे की जगह पर अब गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनकी जगह पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। जबकि, कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

➤ प्रशांत साहू की जिला जेल में मृत्यु के बाद केस ने एक नई रुख ले ली है जिसके चलते कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP अभिषेक पल्ल्वा को केस नहीं संभाल सकने के कारण स्थानांतरित कर दिया गया।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


🍳 पूरा मामला क्या है देखें?

👉कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में बीते रविवार को हुए हत्याकांड व आगजनी के बाद अब नया मोड़ आ गया है। आज बुधवार को हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आने से पहले इसकी मौत हो गई थी।
मृतक का नाम प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह है। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया जाएगा। ऐसे में परिजनों को अस्पताल बुलाया जा रहा है। परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर पीएम होगा। दूसरी ओर आरोपी की मौत के बाद पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जेल भेजा गया था। बता दे कि लोहारीडीह मामले में अब तक 69 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें से 36 पुरुष व 33 महिला है। इस घटना के बाद पुलिस ने कुल 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया है।


🍳 विस्तार से समझें पूरा मामला ये था?

👉 बीते रविवार को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए।

देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। अब यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच की। गांव में आगजनी व हत्या की जांच कबीरधाम पुलिस कर रहीं है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।



🔔 अधिक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो जरूर कर लेवें

cg-whatsapp-chanel-follow



Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad



📌 जरूरी सूचना! 📌

Sabkhojo Notice Board

✅हमारी वेबसाइट sabkhojo.in किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या सरकारी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।

✅ यह वेबसाइट एक निजी सूचना पोर्टल है, जिसे सरकारी नौकरियों, योजनाओं, रिजल्ट, एडमिट कार्ड एवं शिक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है।

✅ हम पूरी कोशिश करते हैं कि प्रत्येक लेख में आपको सही एवं अद्यतन जानकारी मिले, लेकिन मानवीय त्रुटि की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक लेख में संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध कराया जाता है।

✅ हमारा सुझाव है कि किसी भी आवेदन, योजना या भर्ती से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें। यदि आपको किसी लेख में कोई त्रुटि दिखाई दे तो कृपया हमें WhatsApp: +91 7999360815 पर सूचित करें।

✅ हम किसी भी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करते और न ही किसी अभ्यर्थी से कभी पैसे की मांग करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

✅ sabkhojo.in पर आपको Government Jobs, Private Jobs, Results, Admit Card, College Admission, Answer Key, Scholarship, Yojana आदि की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Latest Updates
0
होम मोबाइल ऐप
🔥 GK PDF ₹19 में!
चैनल फॉलो GK PDF