FREE COACHING
छ.ग. राजीव युवा उत्थान योजना (UPSC फ्री कोचिंग) ऑनलाइन आवेदन 2025 | Cg Free Govt Coaching Yojana Form 2025
CG Free Coaching Yojana 2025:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राजीव युवा उत्थान योजना 2025 के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ के निवासियों से आमंत्रित किये गए है। अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
सूचना! यह योजना केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी (OBC/SC/ST) आवेदकों के लिए है, निचे अप्लाई लिंक एवं विभागीय विज्ञापन दिया गया है।
👇महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)
| » ऑनलाइन आवेदन प्रारंभिक तिथि | 20 नवंबर 2025 |
| » ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 10 दिसंबर 2025 |
| » प्राक्चयन परीक्षा आयोजित दिनांक | 12 दिसंबर 2025 |
👇आयु सीमा (Age Limit)
Age Limit:- राजीव युवा उत्थान योजना Free Coaching 2025 के लिए आवेदक की आयु निम्नानुसार होनी चाहिए।
| न्यूनतम आयु | आयु सीमा |
| » 20 वर्ष | » 30 वर्ष |
आयु की गणना 01.08.2025 के अनुसार की जाएगी।
👇आवेदन शुल्क (Application Fee)
Application Fee:- Rajiv Yuva UPSC Free Coaching 2025 ऑनलाइन आवेदन फीस पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। कहीं भी किसी प्रकार का कोई शुल्क जमा न करें।
| आवेदन शुल्क |
|---|
| सभी वर्ग |
| निःशुल्क |
👇रिक्त सीट डिटेल्स
| योजना नाम | सीटों की संख्या |
| ★ राजीव युवा उत्थान | 185 |
📂योजना हेतु पात्रता (Eligibility)
| ✔ आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। |
| ✔ आवेदक OBC, SC, ST वर्ग से हो। |
| ✔ ऐसे अभ्यर्थी जो शासकीय कर्मचारी है पात्र नहीं होंगे। |
👇ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
Rajiv Yuva Utthan Yojana UPSC Free Coaching Online Apply Link➲ ऑनलाइन आवेदन लिंक निचे दिया गया है आवेदन कैसे भरें की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे दिया गया है।
| ऑनलाइन लिंक | |
|---|---|
| स्वघोषणा प्रमाण पत्र |
| » ऑनलाइन आवेदन लिंक ऊपर दिया गया है उसे क्लिक करें। |
| » आपके सामने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की वेबपेज ओपन होगी, जिसमें आपको आवेदन फॉर्म भरना है। |
| » आपको सम्पूर्ण इंस्ट्रक्शन के साथ "APPLY ONLINE" का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करके आगे बढ़ें। |
| » अपनी समस्त जानकारी भरकर दस्तावेज वेबसाइट में निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। |
| » सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद SUBMIT सबमिट बटन पर क्लिक करें। |
| » अब आपके आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट SUBMIT हो चुका होगा। |
| » भविष्य के लिए आवेदन फार्म Application Form को प्रिंट कर ले। (एडमिट कार्ड/रिजल्ट के दिन काम आएगा) |
Note! यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते तो अपने नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से संपर्क करें।
📂ऑनलाइन हेतु आवश्यक दस्तावेज
Onilne Form Document:- UPSC Free Coaching ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।
| ➲ आवेदक का आधार कार्ड। |
| ➲ आवेदक का कलर फोटो (अधिकतम 50kb) तथा सिग्नेचर (अधिकतम 20kb) JPG में होना चाहिए। |
| ➲ आवेदक का मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी (दोनों एक्टिव हो) |
| ➲ शैक्षणिक योग्यता (10वीं, 12वीं, कॉलेज) अंकसूची [अधिकतम 120kb PDF] |
| ➲ कक्षा 10वीं की अंकसूची (आयु सत्यापन के लिए अनिवार्य)। |
| ➲ OBC छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र [SC/ST के लिए अनिवार्य नहीं] |
| ➲ सभी के लिए जाति प्रमाण पत्र। |
| ➲ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र। |
| ➲ स्वघोषणा प्रमाण पत्र (अभ्यर्थी द्वारा 10 रू. के नॉन ज्युडिशियल स्टॉप पेपर पर नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित कराते हुए प्रस्तुत किया जाए) [फॉर्मेट ऊपर दिया गया है] |
| ➲ अन्य जानकारी विभागीय विज्ञापन Notification में मिल जाएगी। |
👇चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Selection Process:- राजीव युवा उत्थान UPSC फ्री कोचिंग पर चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा।
| ➲ अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जायेगा। |
| ➲ प्राप्त आवेदन में पात्र अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे। |
| ➲ परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। |
👇लिखित परीक्षा पैटर्न & सिलेबस
Exam Pattern:- ऑनलाइन आवेदन भरने वाले सभी कैंडिडेट का परीक्षा आयोजन किया जाना है। जो निम्नानुसार है
| वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे। |
| प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। |
| प्रश्न पत्र अधिकतम 03 घंटे का होगा, जिसमें न्यूनतम 100 तथा अधिकतम 150 प्रश्न पूछे जा सकेंगे। |
| संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न पत्र के समतुल्य होगा |







ग्रुप में जुड़ें तथा youtube चैनल को Subscribe करें