Type Here to Get Search Results !

NEET परीक्षा 2026 परीक्षा रद्द फिर से होगा एग्जाम, ऐसे बिका था पेपर | NEET UG 2026 Exam Cancelled 2026

sabkhojo.in

NEET UG Update


NEET UG Exam 2026 Cancelled Notice Out 2026

NEET (UG-2026) परीक्षा रद्द फिर से होगा एग्जाम | NEET UG 2026 Exam Cancelled

NEET Paper Re-Exam 2026:- NTA द्वारा 03 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा भारी हंगामे और पुख्ता सबूतों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 12 मई 2026 को लगातार बढ़ते दबाव और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द ऑफिसियल तरीके से कर दी है। NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA Announces Re-Exam After Massive Paper Leak

सूचना! नीट परीक्षा 2026 रद्द, बिना एक्स्ट्रा फीस के फिर से होगा एग्जाम, नहीं करना होगा नया रजिस्ट्रेशन, निचे देखें ऑफिसियल नोटिस सहित जानकारी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Whatsapp Channel 30K+ Follow As
Sabkhojo Job APP Download
Post Rating
NTA NEET (UG-2026) परीक्षा रद्द नोटिस जारी
» परीक्षा विभाग का नाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
» परीक्षा का नाम राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)
» परीक्षा वर्ष? वर्ष 2026-27
» आवेदन प्रक्रिया थी? ऑनलाइन [08 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक]
» लिखित परीक्षा दिनांक थी? 03 मई 2026 (रद्द)
» NEET नया एग्जाम दिनांक? जल्द जारी...
» क्या नया फिर से फॉर्म भरेंगे? ❌नहीं (पुराना ही)
» क्या एक्स्ट्रा फीस रहेगा? ❌नहीं
नोटिस जारी

👇क्या है 'NEET गेस पेपर' घोटाला?

410 सवालों का क्वेश्चन बैंक: परीक्षा से 15 दिन से लेकर 42 घंटे पहले तक टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए छात्रों के बीच एक हाथ से लिखी पीडीएफ फाइल सर्कुलेट हो रही थी। इसे 'गेस पेपर' कहकर बेचा जा रहा था।।
हूबहू मिले 120+ सवाल: 3 मई को जब परीक्षा हुई, तो असली पेपर देखकर छात्र और जांच एजेंसियां हैरान रह गईं। उस पीडीएफ के 410 सवालों में से लगभग 120-140 सवाल असली परीक्षा में बिल्कुल हूबहू आ गए। ।
मार्क्स का गणित: रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोलॉजी के 90 में से 90 और केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल मैच हो गए। सवालों के विकल्प (options), उनका क्रम और यहां तक कि फुल स्टॉप/कॉमा भी बिल्कुल एक जैसे थे। 720 अंकों की परीक्षा में करीब 600 अंकों का पेपर पहले ही बाहर आ चुका था।।
लाखों में हुई डील: शुरुआत में यह पेपर 2 से 5 लाख रुपये में बेचा गया और परीक्षा से ठीक एक रात पहले यह 30-30 हजार रुपये तक में कई छात्रों तक पहुंचा दिया गया। ।

👇राजस्थान SOG की जांच और अहम खुलासे

सीकर और केरल कनेक्शन: जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के तार सीकर (राजस्थान) और केरल से जुड़े हैं। केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के चूरू जिले के एक छात्र के पास से यह क्वेश्चन बैंक मिला। उसका संपर्क सीकर के एक कोचिंग काउंसलर से था।
ट्रैकिंग से बचने का शातिर तरीका: आरोपी काउंसलर सर्विलांस और ट्रैकिंग से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन सीकर में ही छोड़कर फ्लाइट से जयपुर से केरल गया। वहां से उसने हाथ से लिखे सवालों की पीडीएफ फाइल टेलीग्राम के जरिए सीकर में रखे अपने ही मोबाइल नंबर पर भेजी।
गिरफ्तारियां: SOG ने गैस पेपर बेचने वाली कंसल्टेंसी फर्म के संचालकों सहित लगभग 15 से 45 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस पूरे नेटवर्क में मनीष यादव और अविनाश लांबा गैंग का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आ रहा है।

👇NTA का एक्शन और आगे क्या होगा?

परीक्षा रद्द (Exam Cancelled): 12 मई 2026 को लगातार बढ़ते दबाव और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है नोटिस ऊपर से डाउनलोड करके देखें।
CBI करेगी जांच: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब इस पूरे पेपर लीक कांड की स्वतंत्र जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। ।
दोबारा होगी परीक्षा (Re-exam): परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने मई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उनका डेटा मान्य रहेगा।।
फीस से राहत: छात्रों को दोबारा कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और न ही कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस देनी होगी। नई परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।।




⏳ डाउनलोड हो रहा है इन्तजार करें...
Tags
होम मोबाइल ऐप
🔥 GK PDF ₹19 में!
चैनल फॉलो GK PDF